Hindustan Unilever के शेयर में बड़ी गिरावट, Global Cues के बीच सुस्त बंद हुआ Stock Market
वैश्विक केंद्रीय बैंकों की महत्वपूर्ण बैठकों से पूर्व निवेशकों की सतर्कता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुआ। हिंदुस्तान यूनिलीवर के कमजोर तिमाही नतीजों ने सेंसेक्स पर दबाव बनाया, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आईटी शेयरों की मजबूती ने गिरावट को सीमित रखा। बाजार अब ब्याज दरों पर वैश्विक संकेतों का इंतजार कर रहा है।



























































