US में Hyderabad के अंशुल को सिर में मारी 3 गोलियां, परिवार ने MEA से लगाई शव लाने की गुहार
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय छात्र अंशुल कुंचा की हत्या एक साधारण लूट नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश लगती है। पिज्जा डिलीवरी के लिए उन्हें सुनसान जगह बुलाकर सिर में तीन गोलियां मारी गईं, पर कुछ लूटा नहीं गया। यह घटना अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है। परिवार ने न्याय और शव वापसी की गुहार लगाई है।



























































