Delhi के Dwarka में पुलिसवाले का तांडव, मामूली कहासुनी में दो मजदूरों पर की फायरिंग, एक की मौत
दिल्ली के द्वारका में कानून के रक्षक द्वारा की गई फायरिंग ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शोर को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद स्पेशल सेल के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर मजदूरों पर गोली चला दी, जिससे एक की मौत हो गई। आरोपी पुलिसकर्मी फरार है और पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है, साथ ही नशे में होने की भी जांच जारी है।



























































