Indira Gandhi से Mother Teresa तक, तस्वीरों से इतिहास लिखने वाले Raghu Rai ने दुनिया को कहा अलविदा
भारतीय फोटोग्राफी के 'जनक' कहे जाने वाले दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पांच दशकों के अपने करियर में उन्होंने मदर टेरेसा से लेकर भोपाल गैस त्रासदी जैसी ऐतिहासिक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद कर अमर कर दिया। उनकी तस्वीरें सिर्फ चित्र नहीं, बल्कि प्रभावशाली सामाजिक-राजनीतिक दस्तावेज़ थीं, जिन्होंने भारत की आत्मा को दुनिया के सामने रखा।



























































