आपके Aadhaar का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? Fraud से बचने के लिए तुरंत Check करें पूरी History
आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल आपकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपका आधार कहाँ-कहाँ उपयोग हो रहा है। अब आप UIDAI की mAadhaar ऐप के जरिए आसानी से अपनी 'Authentication History' देख सकते हैं। यह फीचर आपको तारीख, समय और उपयोग के प्रकार की पूरी जानकारी देता है, जिससे आप किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रख सकते हैं।



























































