Bradford में कश्मीरियों का बड़ा प्रदर्शन, Pakistan Army के अत्याचारों के खिलाफ 60 दिनों से जारी है आक्रोश
एक वक्ता ने कहा, "हम सत्ताधारी जनरलों और उन सभी गैर-कानूनी सरकारों से नफ़रत करते हैं जिन्होंने हमें चुप कराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर पर पाकिस्तान के दावे को भी खारिज कर दिया और कहा कि कश्मीरी लोगों को अपना राजनीतिक भविष्य खुद तय करना चाहिए। वक्ता ने कहा, "कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा।"



























































