Tejas Mk1A प्रोजेक्ट को बड़ा झटका, HAL ने 'फ़र्ज़ी' रिपोर्ट देने वाली कंपनी पर FIR की
HAL के बेंगलुरु स्थित एयरक्राफ्ट डिवीजन ने तेजस Mk1A प्रोग्राम के लिए अलग-अलग पार्ट्स की सप्लाई के लिए मार्च 2022 से TEC Aero Devices को 18 परचेज ऑर्डर जारी किए थे। सैंपल, टेस्ट रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज़ जमा करने के बाद कंपनी को 35 कैटेगरी के पार्ट्स बनाने की मंज़ूरी मिल गई। क्वालिटी की जांच के दौरान HAL ने टेन्साइल स्ट्रेंथ, हार्डनेस, ब्रेक लोड, शियर, NDT, माइक्रोस्ट्रक्चर और सॉल्ट स्प्रे टेस्ट से जुड़ी ओरिजिनल रिपोर्ट मांगीं।



























































