असम में 18+ के लिए सीधा Aadhaar नहीं, Illegal Immigrants रोकने को कड़े हुए नियम
असम कैबिनेट ने अवैध प्रवासियों को आधार कार्ड हासिल करने से रोकने के लिए 18 साल से ज़्यादा उम्र के आवेदकों के लिए सीधे आधार जारी करने पर रोक लगा दी है। अब वयस्कों को आधार के लिए विशेष वेरिफिकेशन प्रक्रिया और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से सरकारी मंज़ूरी से गुज़रना होगा, जिससे पहचान प्रणाली मज़बूत हो सके। यह निर्णय धोखाधड़ी को रोकने और केवल वास्तविक भारतीय नागरिकों को आधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।



























































