Hormuz Strait में US की कार्रवाई से गरमाई सियासत, World Energy सप्लाई पर बढ़ा संकट का खतरा।
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका द्वारा एक जहाज जब्त किए जाने से भू-राजनीतिक तनाव गहरा गया है। अमेरिका ने जहाज पर चीन से ईरान के लिए मिसाइल-संबंधी सामग्री होने का आरोप लगाया है। चीन ने इसे खारिज किया, वहीं ईरान ने कार्रवाई को 'सशस्त्र लूट' बताया। यह घटना सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस समुद्री मार्ग पर बड़े टकराव का संकेत देती है।



























































