Hajj 2024: Delhi से 44 महिलाएं बिना 'महरम' के रवाना, आत्मनिर्भर भारत की दिखी नई तस्वीर
एएनआई से बात करते हुए, जहां ने तीर्थयात्रियों को बधाई दी और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा, 44 हज तीर्थयात्री बिना अपने महरम के यहां से रवाना हो रही हैं। मैं उन्हें बधाई देती हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी यात्रा सुरक्षित और आसान हो। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में बिना महरम के हज करने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो महिलाओं में बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।



























































