Pahalgam Terror Attack | पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का संकल्प-'आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा भारत'
हमले की पहली बरसी पर एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि देश 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने लिखा, "पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की याद आ रही है।



























































