'जनता महंगाई से त्रस्त, भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त', Mallikarjun Kharge का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि जब देश के लोगों किए रोजमर्रा का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त में लगी हुई है।



























































