भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने बताया कि आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में फिन एलन को बीच के ओवरों में स्पिनरों से निपटने के लिए मध्यक्रम में मौका दिया जाएगा। टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले विभिन्न विकल्प आजमाना चाहता है। भारत के खिलाफ इस दौरे पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि विश्व कप से पहले विकल्प तैयार करने की कवायद में टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन को मध्यक्रम में उतारने की योजना बना रहा है। एलन टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन वनडे में उन्हें एक अलग तरह की भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है। न्यूजीलैंड चाहता है कि वह वनडे में मध्यक्रम में आकर बीच के ओवरों में अलग तरह की भूमिका निभाएं।
वाल्टर ने मीडिया से वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘हमने फिन के लिए मध्यक्रम में अलग भूमिका सोच रखी है। वह अपने खेल से मैच का रूख पलटने में सक्षम हैं और इसलिए हम उस विकल्प पर विचार करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘50 ओवर की क्रिकेट में बीच के ओवरों में स्पिनरों या पांचवें या छठे गेंदबाज का सामना करना होता है और इसलिए हम फिन तो इस भूमिका में आजमाना चाहते हैं। हम वास्तव में यह देखना चाहते हैं कि मध्यक्रम में किसी बल्लेबाज के अकेले ही खेल की बागडोर संभालने से क्या होता है।’’ एलन इस चुनौती के लिए तैयार हैं और वाल्टर ने खुलासा किया कि पिछले टी20 विश्व कप के दौरान भी उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने की संभावना पर चर्चा हुई थी।
न्यूजीलैंड भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें पांच टी20 मैच और पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो टेस्ट मैच की श्रृंखला भी होगी। वाल्टर ने कहा कि न्यूजीलैंड अपने तेज गेंदबाजों का उपयोग करने के लिए सतर्क दृष्टिकोण अपना रहा है, क्योंकि आगे का कार्यक्रम काफी व्यस्त है और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला भी खेलनी है।
विल ओरूर्के चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे लेकिन वाल्टर ने कहा कि यह बड़ी चिंता की बात नहीं है। बेन सीयर्स भी टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चोट से उबरना लगभग संभव हो गया है और हम इससे काफी खुश हैं, लेकिन जाहिर तौर पर टेस्ट मैच के लिए तैयार होने के लिए उन्हें एक सुरक्षित प्रक्रिया से गुजरना होगा।
अन्य न्यूज़













