Rising Stars Asia Cup में Tilak Varma की अगुआई वाली India A शुक्रवार को भिड़ेगी Nepal से

दोहा में शुरू हो रहे टूर्नामेंट के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे से नेपाल की चुनौती का सामना करेगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के पास सीमित ओवरों के इस प्रारूप में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। कप्तान तिलक वर्मा और फिनिशर रिंकू सिंह की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी।
स्टार टी20 खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के पास वनडे प्रारूप में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा जब सितारों से सजी भारतीय टीम राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपने अभियान का आगाज शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम में टी20 सितारे कप्तान तिलक वर्मा और फिनिशर रिंकू सिंह भी हैं। तिलक न्यूजीलैंड में वनडे श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके।
सभी की नजरें 15 वर्ष के सूर्यवंशी पर लगी होंगी जिन्होंने अंडर 19 और ए टीमों के लिये बड़ी पारियां खेली है। श्रीलंका में इस साल त्रिकोणीय श्रृंखला में उन्होंने 29 गेंद में 94 रन बनाये थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें बिहार की कप्तानी का भी मौका मिला।
भारतीय टीम में प्रभसिमरन सिंह, फिट होकर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा, प्रिंस यादव और हरफनमौला सूर्यांश शेडगे भी हैं। शेडगे, हर्ष दुबे और सूर्यवंशी ने पिछले साल भी यह टूर्नामेंट खेला था जब यह टी20 प्रारूप में खेला गया था। भारतीय टीम में से बाहर रिंकू के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का यह शानदार मौका है।
वहीं आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट के फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे जिन्हें रजत पाटीदार के नाम वापिस लेने के बाद ऐन मौके पर चुना गया। भारत ए टीम : तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान, आयुष बडोनी। नेपाल : संदीप लामिछाने (कप्तान), लोकेश बाम, बशीर अहमद, अर्जुन कुमल, नंदन यादव, पवन सराफ, ललित राजबंशी, कुशल भूर्तल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, संदीप जोरा, अभिषेक गौतम, इशान पांडे, राशिद खान, देव खानाल।
मैच का समय : दोपहर 3 . 30 से।
अन्य न्यूज़














