आज करें आंखों की एक्सरसाइज, बनाएं टेस्टी जलेबी और पुरानी प्लास्टिक बोतल से बनाएं यह मजेदार चीज

eye exercises jalebi planter
मिताली जैन । Apr 29 2020 9:27AM

घर पर खाली रहते हुए अमूमन लोगों का स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है, जिसके कारण आंखों पर अतिरिक्त जोर पड़ रहा है। इसलिए आज हम आपको आंखों के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। साथ ही पुरानी बोतलों से मजेदार क्राफट आइटम तैयार करना भी सिखाएंगे।

लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोगों को आंखों में दर्द व जलन आदि की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, घर पर खाली रहते हुए अमूमन लोगों का स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है, जिसके कारण आंखों पर अतिरिक्त जोर पड़ रहा है। इसलिए आज हम आपको आंखों के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। साथ ही पुरानी बोतलों से मजेदार क्राफट आइटम तैयार करना भी सिखाएंगे ताकि आपका खाली समय टीवी या फोन पर बीतने की जगह बच्चों के साथ मजेदार एक्टिविटी करते हुए बीते। इससे बच्चों को भी काफी मजा आएगा और आपका आपसी बॉन्ड भी मजबूत होगा। साथ ही आंखों पर हानिकारक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। वहीं अगर आज आपका कुछ टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो आप घर पर ही मजेदार जलेबी तैयार कर सकते हैं। अगर आप हमारी बताई हुई विधि से जलेबी बनाएंगे तो ना सिर्फ यह काफी टेस्टी बनेगी, बल्कि इसे बनाने में आपको बेहद ही कम सामान की आवश्यकता होगी। तो फिर देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं−

इसे भी पढ़ें: आज करें पादहस्तासन का अभ्यास, बनाएं ठंडी−ठंडी ब्रेड कुल्फी और घर में ही उगाएं धनिया

आंखों की एक्सरसाइज

आंखें हमारे शरीर का सबसे खूबसूरत व महत्वपूर्ण भाग हैं। इसलिए इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आपको लगातार टीवी देखने या मोबाइल पर गेम खेलने के कारण आंखों में समस्या हो रही है तो आप यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप दीवार के सामने खड़े हो जाएं। इसके बाद यह सोचें कि दीवार पर बड़ा सा आठ बना हुआ है। अब आप अपनी आंखों की पुतलियों को घुमाते हुए उस आठ को बार−बार बनाएं। एक बार आप आठ को ऊपर से नीचे बनाएं तो दूसरी बार नीचे से ऊपर की ओर। इसके अलावा आप आंखों को क्लॉकवाइज व एंटी−क्लॉकवाइज भी गोल−गोल घुमाएं। 


इससे आंखों की मसल्स का तनाव कम होता है और आंखों की रोशनी बेहतर होती है। साथ ही आंखों की बेहतर हेल्थ के लिए लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से परहेज करें। अगर आपको वर्क फ्रॉम होम करते हुए लैपटॉप पर काम करना भी पड़ रहा है तो बीच−बीच में ब्रेक लेते रहें। साथ ही लैपटॉप पर काम करते हुए बीच−बीच में पलकें झपकाते रहें।

बनाएं टेस्टी−टेस्टी जलेबी

जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गरमा−गरम जलेबी के तो क्या कहने। आप भी घर पर रहते हुए कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो इस तरह जलेबी तैयार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आज करें भुजंगासन, बनाएं क्रीम चीज़ सैंडविच और हाथों की केयर के लिए घर पर करें मेनीक्योर

सामग्री−

दो कटोरी चीनी

एक कटोरी पानी

एक चुटकी इलायची पाउडर

एक कटोरी मैदा

एक बड़ा चम्मच घी

एक पैकेट ईनो

तेल फ्राई करने के लिए

विधि−

घर पर जलेबी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक फ्राईपैन में दो कटोरी चीनी डालें। अब इसमें करीबन एक कटोरी पानी डालें। साथ ही हल्का सा इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें और मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। साथ ही इसमें केसर येलो कलर भी डालें। अगर आपके पास कलर ना हो तो आप उसकी जगह केसर के धागों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आज करें प्लैंक, बनाएं समर डिटॉक्स डिंक और घर में ही उगाएं पुदीना

अब एक कटोरी मैदा लेकर उसमें एक चम्मच घी डालें। अब इसमें एक पैकेट ईनो डालकर हाथों की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा−थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार करें। अब एक पैन या कड़ाही लें। इसमें तेल डालें और फलेम को हाई रखें। अब इस बैटर को सॉस की बोतल या फिर दूध के पैकेट में डालें। अब इसमें बैटर डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो फलेम को मीडियम करें और उसमें बैटर की मदद से जलेबी बनाएं। जब जलेबी सिक जाए तो उसे फटाफट उठाकर चाशनी में डालें। कुछ ही सेकंड में जलेबी चाशनी पी लेगी। इसके बाद आप इसे प्लेट में निकालें। आपकी गरमा गरम जलेबी का आनंद उठा सकते हैं।

प्लास्टिक बोतल से बनाएं प्लांटर

पुरानी प्लास्टिक बोतल की मदद से एक ब्यूटीफुल प्लांटर तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक व्हाइट शीट पर कैट डिजाइन बनाएं। अब इसे बोतल पर चिपकाकर मार्कर की मदद से उसका निशान बोतल पर बनाएं। अब इस शीट को बोतल से हटा लें। इसके बाद आप मार्कर के निशान को किसी कटर या कैंची की मदद से बेहद केयरफुली काटें ताकि डिजाइन खराब ना हो। इसके बाद आप उस बोतल को क्लीन करके उसमें थोड़ा वजन डालें। अब इस पर व्हाइट स्प्रे पेंट अप्लाई करें। इसके बाद इसे कम से कम दो से तीन घंटे सूखने दें। इसके बाद मार्कर की मदद से आप बोतल के उपर वही कैट डिजाइन बनाएं। 


कैट की नाक व कान को खूबसूरत बनाने के लिए पिंक नेलपेंट का सहारा ले सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छी तरह सूखने दें। अब आप इसमें प्लांट लगाने से पहले इसके उपर प्लास्टिक की पन्नी से रैप करें ताकि मिट्टी की गंदगी से आपका यह ब्यूटीफुल पॉट खराब ना हो। अब आप इसमें मिट्टी और कोई डेकोरेटिव पौधा लगाएं। इसे आप अपने बेडरूम में रखें। यह देखने में बेहद ही अच्छा लगेगा। वैसे आप तैयार प्लास्टिक के कंटेनर को बतौर मेकअप ब्रश होल्डर या फिर पेन होल्डर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़