बारिश की रिमझिम फुहारे में मनाएं नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे

national-vanilla-ice-cream-day-2019

नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे हर साल 23 जुलाई को मनाया जाता है। यह अमेरिका के पसंदीदा आइसक्रीम टेस्ट में से एक मना जाता है। खासतौर से उत्तरी अमेरिका में पसंद किया जाएगा। आइसक्रीम लवर्स वेनिला और चॉकलेट आइसक्रीम को ज्यादा पसंद करते हैं।

बरसात में जब रिमझिम फुहारे पड़ रही हों तब आइसक्रीम खाने का एक अलग ही मजा है। वो भी अगर आइसक्रीम वेनिला फ्लेवर की हो तो स्वाद दुगुना हो जाता है। तो आइए हम आपको नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे के बारे में बताते हैं। 

नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे हर साल 23 जुलाई को मनाया जाता है। यह अमेरिका के पसंदीदा आइसक्रीम टेस्ट में से एक मना जाता है। खासतौर से उत्तरी अमेरिका में पसंद किया जाएगा। आइसक्रीम लवर्स वेनिला और चॉकलेट आइसक्रीम को ज्यादा पसंद करते हैं। चॉकलेट आइसक्रीम पापुलर होती है लेकिन वेनिला फ्लेवर को सभी लोग पसंद करते हैं और उसे खुद के ज्यादा करीब मानते हैं। वेनिला फ्लेवर की आइसक्रीम ज्यादा फ्रेश और स्टाइलिश होती है।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड इमोजी डेः इमोजी के जरिए आसानी से कर सकते हैं बातचीत

वैसे तो नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे के दिन कैसा भी मौसम हो आप आइसक्रीम को जरूर पसंद करेंगे लेकिन तेज गर्मी में इसका मजा बढ़ जाता है। वेनिला आइसक्रीम का मजा आप कोन, डिश, फ्लोट, शेक या केक के रूप में ले सकते हैं। अगर आप इसे कोन में खाते हैं तो और भी कोन ले लें और एक्स्ट्रा कैलोरी की टेंशन भूल जाएं। 


वेनिला आइसक्रीम का जानें इतिहास

कई लोग कहते हैं कि थॉमस जेफरसन की वेनिला आइसक्रीम रेसिपी को जानते होंगे। जब थॉमस जेफरसन फ्रांस से रेसिपी लाए तो वेनिला का इस्तेमाल एज़्टेक लोगों ने 1500 के दशक में किया था। अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति ने फ्रांस दौरे के समय वेनिला स्वाद की खोज की होंगे। हालांकि वह वेनिला आइक्रीम का स्वाद चखने वाले पहले व्यक्ति नहीं थे। वेनिला आइसक्रीम बनाने वाले का पता लगाना मुश्किल होता है। 

कैसे मनाएं नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे

आप नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे पर आइसक्रीम पार्लर जा सकते हैं। अपने फ्रीजर में आइसक्रीम से भरा बर्तन रखें। आप उसमें चॉकलेट सिरप या कारमेल जोड़ सकते हैं। #VanillaIceCreamDay का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करें।

इसे भी पढ़ें: 13 जुलाई को मनाया जाता है नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे

वेनिला आइसक्रीम की रेसिपी

क्रीम या दूध, चीनी, अंडे, और वेनिला बीन्स या फ्लेवर के कस्टर्ड को फ्रीज करके बनाया जाता है। वैसे वेनिला खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला एक मसाला है जो वनीला ऑर्किड के फल की फली से आता है। वेनिला मुख्य रूप से मेक्सिको का एक पौधा है जो मध्य अमेरिका के बाहर की दुनिया के लिए अनजान था।  लेकिन 1600 के दशक के अंत में कुछ लोगों ने वेनीला को जान लिया। 

वेनिला आइसक्रीम को कब खाना होता है बेहतर 

सुबह नाश्ते में पेनकेक्स के साथ वनीला आइसक्रीम खा सकते हैं। रात के खाने में ब्राउनी के साथ वेनिला आइसक्रीम की कोन खा सकते हैं। एक्सरसाइज के बाद भी आप वेनिला आइसक्रीम का मजा ले सकते हैं।

खास है नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे

वेनिला आइसक्रीम डे बहुत खास होती है। इस आइसक्रीम स्वाद सादा होने के बहुच चहेता होता है। 


वेनिला आइसक्रीम की हैं कई किस्में

वेनिला आइसक्रीम वी- यह एक खास किस्म की आइसक्रीम है। इसका स्वाद दूसरी आइसक्रीम से अलग होता है।

वेनिला आइसक्रीम: इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आपको एक इलेक्ट्रिक मिक्सर की जरूरत होती है। 

वेनिला बीन आइसक्रीम- पूरी फलियों का इस्तेमाल करने से वेनिला स्वाद में एक टेस्ट जुड़ जाता है।

आइस फ्रेंच वेनिला आइसक्रीम: एक्स्ट्रा स्वाद और मलाई के लिए अपनी आइसक्रीम में अंडे डालें।

प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़