Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe

नवरात्रि के व्रत में फलाहारी भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मखनिया पनीर मखाना टार्ट तैयार किया जा सकता है। इसमें मखाने और उबले आलू से क्रिस्पी टार्ट शेल बनाए जाते हैं। इसके बाद टमाटर, काजू पेस्ट और क्रीम से बनी मखनिया पनीर की ग्रेवी इसमें भरकर, मखाना क्रम्बल से गार्निश कर परोसा जाता है।
नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत के समय फलाहारी भोजन का सेवन भी करते हैं। अक्सर इस दौरान रोजना वहीं चीजें खाने से मन भर जाता है और फिर हम सोचते हैं कि कुछ खाने के स्वादिष्ट मिल जाए।
इस बार आप घर पर व्रत के लिए ibis ने बताई मखनिया पनीर मखाना टार्ट बना सकते हैं। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।
मखनिया पनीर मखाना टार्ट के लिए सामग्री
2 कप भुना- हुआ मखाना
2 बड़े चम्मच- उबला हुआ आलू (बाइंडिंग के लिए)
1 बड़ा चम्मच अरारोट का आटा
स्वादानुसार- सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच- घी
200 ग्राम- पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
1 कप- टमाटर की प्यूरी
2 बड़े चम्मच- काजू का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच- अदरक-मिर्च का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच- फ्रेश क्रीम
1 बड़ा चम्मच- बटर या घी
स्वादानुसार- सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच- चीनी (ऑप्शनल)
1/2 छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
1/2 कप- मखाना क्रम्बल
ताजा धनिया
क्रीम का स्वार्ल
मखनिया पनीर मखाना टार्ट कैसे बनाएं?
- इसके लिए आप भूने हुए मखाने को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब इसमें उबला हुआ आलू, अरारोट का आटा ( सिंघाड़े का आटा), सेंधा नमक और घी मिलाकर एक चिकना डो तैयार करें। इस मिश्रण को टार्ट मोल्ड में अच्छे से दबाकर एक जैसा आकार दें।
- फिर इसे 180°C पर 10 से 12 मिनट तक या क्रिस्पी होने तक बेक करें। अगर आपके पास ओवन न हो, तो आप इसे एक पैन में धीमी आंच पर अलट-पलट कर क्रिस्पी होने तक सेक सकती हैं।
- अब एक कड़ाही में घी और बटर गरम करें, जिससे अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर भून सकते हैं। इसमें टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर से तेल अलग न हो जाए।
- इसमें अब काजू का पेस्ट, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। आखिर में फ्रेश क्रीम और पनीर के क्यूब्स डालें और ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं, जिससे इसका टेक्सचर पूरी तरह से रिच और स्मूद बना रहे।
- अब तैयार किए गए क्रिस्पी टार्ट शेल्स में गरमा-गरमा मखनिया पनीर की फिलिंग भरें। आखिर में ऊपर से मखाना क्रम्बल, क्रीम का स्वार्ल और धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।
अन्य न्यूज़













