Beauty Tips: नेचुरल लुक देती है Microblading जबकि Powder Brows से मिलता है लॉन्ग लास्टिंग मेकअप लुक

आइब्रो को घना और परफेक्ट शेप देने के लिए माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। माइक्रोब्लेडिंग में बारीक कट्स से बालों जैसा नेचुरल लुक मिलता है, जो नॉर्मल या ड्राई स्किन के लिए मुफीद है। वहीं टैटू मशीन आधारित पाउडर ब्राउज ऑयली स्किन पर लंबे समय तक शेडेड मेकअप लुक बनाए रखता है।
अक्सर महिलाएं खूबसूरत चेहरा पाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। परफेक्ट शेप पाने के लिए महिलाएं वैक्स से लेकर आइब्रो थ्रेडिंग तक करवाती हैं। आजकल फैशन की दुनिया में आइब्रो को थिक और शेप्ड लुक देना काफी ज्यादा चर्चा में हैं। वहीं महिलाएं सेमी-परमानेंट टैटू मेकअप ट्रिक्स को आजमा रही हैं। आजकल ब्यूटी और कॉस्मेटिक स्किन इंडस्ट्री में पाउडर ब्राउज और माइक्रोब्लेडिंग का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है।
लेकिन क्या आपको मालूम है कि आइब्रो के लिए यह दोनों प्रोसेस क्या हैं और इसमें क्या अंतर है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इन दोनों तकनीकों और इनके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: ऊनी स्वेटर से खुजली और रैशेज? सर्दियों में स्किन को ऐसे बचाएं
माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज
अगर आप सेमी-परमानेंट आइब्रो मेकअप कराना चाहती हैं, तो इसको कराने से पहले माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
क्या है माइक्रोब्लेडिंग
यह एक मैनुअल सेमी-परमानेंट कॉस्मेटिक प्रोसेस है। इसमें आइब्रो को नेचुरल और घना लुक दिया जाता है। इसमें एक बारीक ब्लेड वाले टूल की सहायता से त्वचा की ऊपरी परत पर बालों जैसे पतले-पतले कट्स बनाए जाते हैं और इनमें पिगमेंट भरा जाता है। यह प्रोसेस देखने में बिल्कुल नेचुरल बालों की ग्रोथ जैसा लगता है। अगर आपकी आइब्रो ज्यादा हल्की या पतली है, तो आप इस प्रोसेस को अपना सकती हैं। माइक्रोब्लेडिंग प्रोसेस उन लोगों के लिए बेस्ट माना जाता है, जिन लोगों की स्किन ड्राई या नॉर्मल होती है।
क्या है पाउडर ब्राउज
पाउडर ब्राउज को 'ओम्ब्रे ब्राउज' भी कहा जाता है। यह मशीन बेस्ड सेमी-परमानेंट मेकअप तकनीक होती है। इसमें किसी भी तरह की ब्लेड का इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि एक टैटू मशीन जैसी बारीक सुई से त्वचा पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाए जाते हैं। इसमें वैसा ही आइब्रो शेडेड लुक आता है। जैसा कि आप आइब्रो पाउडर और आइब्रो पेंसिल का यूज करके बनाती हैं।
माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज में फर्क
माइक्रोब्लेडिंग का पिगमेंट ऑयली स्किन पर जल्दी फैल सकता है। लेकिन ऑयली स्किन पर भी पाउडर ब्राउज की शेडिंग बहुत नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग दिखती है। माइक्रोब्लेडिंग की तुलना में पाउडर ब्राउज का रंग थोड़ा अधिक समय तक बरकरार रहता है और इससे आपका लुक भी सॉफ्ट दिखता है।
आपके लिए क्या सही
अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि आपके लिए इन दोनों में से क्या बेस्ट है, तो आपको अपनी स्किन टाइप और पसंद के हिसाब से चुनाव कर सकती हैं।
अगर आपकी त्वचा नॉर्मल या ड्राई है, और आप एकदम नेचुरल बालों की तरह फिनिश चाहती हैं, तो आपके लिए माइक्रोब्लेडिंग बेस्ट ऑप्शन है।
अगर आपकी त्वचा ऑयली है कि या फिर आप रोजाना मेकअप जैसा परफेक्ट और शेडेड आइब्रो चाहती हैं, तो आपके लिए पाउडर ब्राउज सही ऑप्शन है।
अगर आप दोनों का फायदा एक सा उठाना चाहती हैं, तो माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर शेडिंग का मिक्स कॉम्बिनेशन बना सकती हैं।
अन्य न्यूज़














