कंगना रनौत को लेकर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बड़ा बयान, कहा-इस लड़की से जलते हैं....

dd
रेनू तिवारी । Jul 25 2020 10:27AM

कोई कंगना के खिलाफ कुछ भी बोले लेकिन राजनेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना के लिए जो बोला है उसे सुनकर कगंना के फैंस खुश हो जाएंगे।अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि कंगना रनौत के खिलाफ बोलने वाले लोग उनकी सफलता से जलते हैं।

जब से सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है तब से उनकी मौत को लेकर एक लंबी बहस चल रही है। पुलिस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपून ने सुसाइड की है। पुलिस को उनके घर के डिप्रेशन की दवाईया मिली है और डॉक्टरों से पूछताछ में यह पता चला ही वह काफी परेशान थे। आखिर सुशांत सिंह राजपूत जैसा सफल अभिनेता क्यों इतना परेशान था। वह क्या कारण थे जिसकी वजह से सुशांत ने यह कदम उठाया। सुशांत की मौत पर सबसे पहले कंगना रनौत ने सामने आकर आवाज उठाई थी और उन्होंने कहा था कि सुशांत का प्लानिंग के मर्डर किया गया हैं। ये हत्या बॉलीवुड के मूवी माफियों ने की है। जिसके बाद से ही कंगना लगातर नेपोटिस्म को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ बयान दे रही है। कंगना के सुशांत के साथ खड़ा होने और बॉलीवुड के मूवी माफियों के खिलाफ बोलने पर उनकी ही इंडस्ट्री के लोग उनका साथ नहीं दो रहे हैं। बल्कि उनके खिलाफ बोल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत के लिए एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर किया इमोशनल नोट, एक आखिरी बार...

कोई कंगना के खिलाफ  कुछ भी बोले लेकिन राजनेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना के लिए जो बोला है उसे सुनकर कगंना के फैंस खुश हो जाएंगे।अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा  ने कहा है कि कंगना रनौत के खिलाफ बोलने वाले लोग उनकी सफलता से जलते हैं। उन्होंने कहा कि कंगना इस बारे में बोलती रही हैं कि कुछ प्रतिभाशाली आउटसाइडर कलाकारों के खिलाफ बॉलीवुड में एक निश्चित तबका कैसे खड़ा होता है। हमेशा नेपोटिस्म और टैलेंट को किनारा करने वाले लोगों के खिलाफ बाते करती रही हैं। इस लिए काफी लोग उनसे खुश नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में कैसे आयी दरार, इन 40 दिनों में क्या-क्या हुआ?

एक इंटरव्यू में रिपब्लिक टीवी के साथ बात करते हुए, शत्रुघ्न ने कहा, “ज्यादातर लोग जो मुझे दिखाई देते हैं, वे कंगना के खिलाफ बोलते हैं क्योंकि अंदर से वे कंगना से बहुत ईर्ष्या करते हैं। उन्हें लगता है कि ये लड़की हमारी दया के बिना, हमारी मर्जी के बिना, हमारे समूहों में शामिल हुए बिना या हमसे किसी भी तरह का आशीर्वाद लिए बिना, यह कैसे इतनी सफल हो गयी। वे उसकी सफलता और बहादुरी से चिढ़ जाते हैं।” 14 जून को आत्महत्या करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद, कंगना फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद और पक्षपात के बारे में बोल रही हैं। शत्रुघ्न, जिनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था, ने अब मणिकर्णिका स्टार कंगना को समर्थन दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़