बंद होगा दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर खाता, परिवार ने दी जानकारी

 Dilip Kumar

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का आधिकारिक ट्विटर खाता बंद होगा। उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार का 98 साल की उम्र में सात जुलाई को निधन हो गया था।

मुंबई। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का आधिकारिक ट्विटर खाता बंद होगा। उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार का 98 साल की उम्र में सात जुलाई को निधन हो गया था। फारूकी ने ट्वीट किया कि खाता बंद करने के लिए उन्हें कुमार की पत्नी और अदाकारा सायरा बानो से अनुमति मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी के निधन की उड़ी थी अफवाह, सिंगर ने खुद बताई सच्चाई 

फारूकी ने लिखा, “सायरा बानो जी की अनुमति और चर्चा के बाद मैंने दिलीप कुमार साहब का यह ट्विटर खाता बंद करने का निर्णय लिया है। आपके लगातार समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद।” फारूकी और बानो, उक्त ट्विटर खाते पर कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़