Winter में सुबह उठने की सुस्ती दूर करेगी जापानी तकनीक, रजाई का छूटेगा मोह

Japanese Techniques
AI-Generated

सर्दियों में ठंड और कम धूप के कारण शरीर में आलस और वजन बढ़ने की समस्या आम हो जाती है। इसे दूर करने के लिए शिन्रिन-योकू, काइजेन, इकिगाई, हारा हाची बू और कायकाकू जैसी जापानी तकनीकें मददगार हैं। प्रकृति के साथ समय बिताकर, सीमित खानपान और दिनचर्या में सुधार करके इस सुस्ती से आसानी से बचा जा सकता है।

सर्दियों के दिन किसी आलस से कम नहीं होते हैं। इस दौरान हाई एनर्जी और कैलोरी रिच फूड्स का सेवन ज्यादा होता है, लेकिन एक्सरसाइज काफी कम हो जाती है। अधिक ठंड, कम धूप के कारण शरीर में आलस और सुस्ती तेजी से देखी जाती है।

इसके अलावा, बहुत से लोगों को वजन भी इस मौसम में बढ़ता है, इसको ठीक से मेंटेन करने की जरुरत है जिससे आलस को दूर रखा जाए और शरीर को एक्सरसाइज के लिए तैयार किया जाए।

अगर आप भी बढ़ती ठंड के साथ इस समस्या से परेशान है, तो आप कई जापानी तकनीक को जरुर अपनाएं। ऐसा करने से आपका आलस दूर हो जाएगा।

शिन्रिन-योकू

वैसे जापानी तकनीक शिन्निन-योकू आपको काफी भारी शब्द लग रहा होगा, लेकिन यह आपके मन और शरीर को हल्का करने देने वाली तकनीक है। यह तकनीक रोजाना कठोर एक्सरसाइज करने के जगह आलस और सुस्ती दूर करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताने के बारे में कहता है। अक्सर व्यक्ति शारीरिक थकान के जगह मानसिक थकावट के चलते कुछ कर नहीं पाता, इस स्थिति में शिन्निन-योकू तकनीक बहुत मददगार है।

काइजेन

जापानी में काइजेन का मतलब लगातार सुधार करते रहना। इसमें व्यक्ति को अपनी लाइफस्टाइल में काफी बड़े बदलाव करने की जरुरत होती है। वहीं, छोटे बदलावों जैसे कि 2-3 मिनट तक डीप ब्रीदिंग या पुश-अप से ही रुटीन ठीक किया जाता है।

इकिगाई

यह जापानी शब्द काफी प्रभावशाली है। यह हमारे जीने की वजह या सुबह उठने के उद्देश्य के बारे में बात करता है। यदि किसी व्यक्ति को सुबह उठने का कारण बहुत मजबूत हो, तो वह आलस और सुस्ती का शिकार कभी नहीं होगा। रोजाना रात को सोते समय और सुबह उठते समय खुद से सवाल करें कि आपका कल का गोल क्या है।

हारा हाची बू

गौरतलब है कि खानपान का हमारे जीवनशैली पर जरुर फर्क पड़ता है। ऐसे में मेन हारा हाची बू तकनीक को डाइट को कंट्रोल करने की बात की है। इसके अलावा, व्यक्ति को हमेशा भरपेट खाने के जगह हमेशा 80% तक ही खाना चाहिए। जिससे वह 20% का खाली पेट आपको सुस्ती और आलस से दूर रखें।

कायकाकू

असल में कायकाकू व्यक्ति को तुरंत मुश्किल एक्शन लेने की बात करता है। इस जापानी तकनीक में व्यक्ति को अपनी लेजिनेस कम करने के लिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करने के जगह अपने रूटीन को ही बदल सकते हैं। वैसे यह काइजेन से बिल्कुल उल्टी फिलॉसफी है। चाहे यह बदलाव मानसिक हो या शारीरिक, हर उस व्यक्ति पर निर्भर करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़