Health Tips: वायु प्रदूषण और PM 2.5 से बढ़ रहा Dementia का खतरा, दिमाग की कार्यक्षमता पर बुरा असर

Air Pollution
AI Image

वायु प्रदूषण का असर अब सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से डिमेंशिया का जोखिम 14 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अति सूक्ष्म कण नाक की घ्राण तंत्रिकाओं के जरिए दिमाग तक पहुंचकर सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इससे याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है।

अब वायु प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों की बीमारी तक सीमित नहीं है। बल्कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने की वजह से डिमेंशिया यानी मनोभ्रंश का जोखिम भी बढ़ रहा है। डिमेंशिया होने पर दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त प्रभावित होती है। साल 2026 की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। जिसमें वैश्विक स्तर पर 49 अध्ययनों का विश्लेषण किया गया है। जिसमें पीएम 2.5 की मात्रा प्रति घन मीटर एक माइक्रोग्राम बढ़ने पर डिमेंशिया का जोखिम 7% ज्यादा पाया गया है, लेकिन विशेषज्ञ इस जोखिम को 14% बताते हैं।

फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य अंगों पर भी असर

वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से डिमेंशिया का खतरा 14% तक बढ़ने की संभावना रहती है। अति सूक्ष्म कण मस्तिष्क की सूजन को बढ़ा सकते हैं। वहीं यह सूक्ष्म कण श्वसन तंत्र के अलावा शरीर के अन्य दूसरे अंगों पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। वायु प्रदूषण का ओवरऑल पूरी सेहत पर असर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: खराब Gut Health के संकेत हैं गैस और Acidity, नजरअंदाज करना सेहत पर पड़ेगा भारी

प्रदूषण में बाहर व्यायाम न करें

ज्यादा प्रदूषण होने पर अधिक यातायात वाले समय में खुले में व्यायाम से बचना, सही फिटिंग वाला एन95 मास्क पहनना और नाक की सफाई के लिए सलाइन नेजल वाश का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। वायु प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर रहने का समय कम रखना चाहिए। बुजुर्गों और हृदय या सांस संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

नाक के जरिए दिमाग तक पहुंच रहे प्रदूषक कण

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नाम से दिमाग तक जाने वाली घ्राण तंत्रिकाएं अतिसूक्ष्म प्रदूषक कणों के दिमाग तक पहुंचने का मार्ग होती हैं। वहीं लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से आक्सीडेटिव स्ट्रेस, शरीर में सूजन और मस्तिष्क की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की सक्रियता बढ़ जाती है। जिस वजह से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और याददाश्त के प्रभावित होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। जिससे कई मरीजों को सुस्ती, थकान, ब्रेन फाग यानी सोचने-समझने में अस्पष्टता और साइनस में जलन की समस्या होती है। वहीं सर्दियों के मौसम में यह जोखिम गई गुना तक बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़