Health Tips: सर्दी में बीपी क्यों बढ़ता है? जानें असली वजह

blood pressure
Image Credit- AI generated image (Chatgpt)
मिताली जैन । Nov 19 2026 6:10PM

बुजुर्गों को इस मौसम में सबसे ज्यादा सावधान रहना चाहिए। दरअसल, उनकी सख्त नसें तापमान के बदलाव में ढल नहीं पातीं। हाई बीपी, दिल की बीमारी, डायबिटीज, किडनी की समस्या, मोटापे या स्मोकिंग वाले लोगों को भी ज्यादा सावधानी चाहिए।

ठंड बढ़ते ही घर के बुजुर्गों का बीपी मशीन पर ऊपर चढ़ता दिखता है, और कई बार वही दवा लेते रहने पर भी रीडिंग नहीं संभलती। ठंड में शरीर गर्मी बचाने के लिए नसों को सिकोड़ता है, और तब खून को धकेलने में दिल को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इसे लेकर एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने जनवरी 2026 में सर्दी के जोखिमों पर चेतावनी जारी की थी, जिसमें ब्लड प्रेशर भी शामिल था।

ठंड में बीपी बढ़ने की वजहें

दरअसल, तापमान गिरने पर नसें गर्मी बचाने के लिए सिकुड़ जाती हैं। इसके साथ अन्य भी कई वजहों से भी ठंड में बीपी बढ़ सकता है। मसलन-

ठंड से नॉरएड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे दिल की धड़कन और बीपी चढ़ता है।
गर्म कमरे से ठंडी हवा में अचानक जाने पर दिल पर और जोर पड़ता है
खून के कुछ गाढ़ा होने, धूप कम मिलने से विटामिन डी घटने और ठंड व प्रदूषण में कसरत कम होने को भी वजह बताते हैं। 
सर्दी में खानपान भारी खाना और नमक बढ़ता है, और प्यास कम लगने से पानी कम पिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: खराब Gut Health के संकेत हैं गैस और Acidity, नजरअंदाज करना सेहत पर पड़ेगा भारी

बीपी कितना बढ़ सकता है?

भारत, यूरोप और पूर्वी एशिया के बड़े अध्ययनों में सिस्टोलिक बीपी औसतन 5 से 8 mmHg बढ़ा दिखता है। बुजुर्गों, डायबिटीज और दिल के मरीजों में यह उछाल ज्यादा हो सकता है।

किसे ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

बुजुर्गों को इस मौसम में सबसे ज्यादा सावधान रहना चाहिए। दरअसल, उनकी सख्त नसें तापमान के बदलाव में ढल नहीं पातीं। हाई बीपी, दिल की बीमारी, डायबिटीज, किडनी की समस्या, मोटापे या स्मोकिंग वाले लोगों को भी ज्यादा सावधानी चाहिए।  

सर्दी में बीपी संभालने के आसान तरीके

- सुबह और शाम बीपी नापें।  
- सुबह निकलते समय सिर, गर्दन, हाथ और पैर ढकें। गर्म कमरे से अचानक ठंड में न निकलें।
- बहुत ज्यादा ठंड और प्रदूषण हो, तो सुबह की सैर से बचें। घर के अंदर योग, स्ट्रेचिंग या टहलना रखें।  
- नमक और प्रोसेस्ड खाना कम करें, फल, सब्जी और साबुत अनाज बढ़ाएं।
- प्यास न भी लगे, तो पानी और गर्म तरल पीते रहें।
- सात से आठ घंटे की नींद लें और तनाव संभालें।

दवा लेने वालों के लिए सलाह

बीपी की दवा रोज समय पर लें। अक्सर सर्दी में डॉक्टर कभी-कभी खुराक बदलते हैं, पर यह फैसला डॉक्टर का है। रीडिंग ऊपर-नीचे हो, तो खुद खुराक न बदलें। बीपी की डायरी बनाकर डॉक्टर को दिखाएं।

कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर रीडिंग लगातार 140/90 से ऊपर रहे तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। बीपी बढ़ने पर चक्कर, सिरदर्द, कमजोरी, चिड़चिड़ाहट या सीने में जकड़न जैसे लक्षण आ सकते हैं।


सीने में दर्द या सांस फूलना जैसी तकलीफ हो, तो इंतजार न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

- मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़