बीजिंग मीटिंग में Jinping ने Trump को चेताया, Taiwan पर गलती मतलब सीधा संघर्ष

Trump Jinping
ANI

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ताइवान का संवेदनशील मुद्दा दोनों देशों के बीच संबंधों का भविष्य तय करेगा। शी ने कहा कि यदि इस मामले को ठीक से नहीं संभाला गया तो यह अमेरिका-चीन के बीच टकराव और संघर्ष का कारण बन सकता है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि ताइवान को लेकर मतभेद दोनों देशों के बीच टकराव या संघर्ष का कारण बन सकते हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ द्वारा प्रकाशित द्विपक्षीय वार्ता के विवरण के अनुसार, यहां बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में शी चिनफिंग ने ट्रंप से कहा कि अगर ताइवान का मामला अच्छी तरह से संभाला जाता है, तो अमेरिका-चीन संबंध ‘‘पूरी तरह स्थिर रहेंगे’’।

शी ने कहा कि लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों देशों के सामने ‘‘टकराव और यहां तक ​​कि संघर्ष’’ का खतरा है, जिससे पूरे संबंध गंभीर खतरे में पड़ जाएंगे। ट्रंप और चीन ने दो घंटे की बातचीत के बाद अपनी बैठक समाप्त की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़