India-UK FTA से खुलेगा नए अवसरों का द्वार! PM Modi बोले - हमारे आर्थिक संबंध होंगे और गहरे

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐतिहासिक पल बताया। यह समझौता भारत के किसानों, उद्यमियों और MSMEs को नई गति प्रदान करेगा, जिससे उन्हें ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत-यूनाइटेड किंगडम कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) के लागू होने का स्वागत किया। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण पल बताया, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे और व्यवसायों, कामगारों व उपभोक्ताओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। लगभग तीन साल की बातचीत के बाद पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टारमर के बीच हुए इस अहम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को बुधवार को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: कुरैशी की पुस्तक से उठा सवाल, मनमोहन को 'आत्महत्या' के लिए क्यों 'मजबूर' कर रहे थे कांग्रेसी मंत्री?
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि यह भारत-यूनाइटेड किंगडम साझेदारी में एक अहम पल है। उन्होंने कहा कि कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट और सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट के लागू होने से हमारे आर्थिक संबंध और भी गहरे होंगे। ये समझौते मिलकर हमारी साझा महत्वाकांक्षाओं को हमारे लोगों के लिए ठोस अवसरों में बदलेंगे। उन्होंने कहा कि CETA से हमारे किसानों, उद्यमियों और MSME को नई गति मिलेगी। कई अहम सेक्टर को UK के बाज़ार तक बेहतर पहुँच मिलेगी। इससे टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल सर्विस और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग भी बढ़ेगा, साथ ही कुशल भारतीय टैलेंट की आवाजाही को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट से UK में कुछ समय के लिए काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स को बहुत मदद मिलेगी और भारतीय कंपनियों की कॉम्पिटिटिवनेस (प्रतिस्पर्धा क्षमता) बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह पल हमारे लोकतंत्रों के बीच भरोसे और व्यापार, टेक्नोलॉजी, निवेश और इनोवेशन पर आधारित भविष्य की ओर देखने वाली साझेदारी बनाने के हमारे संकल्प को दिखाता है। भारत और UK मिलकर साझा समृद्धि के लिए काम करते रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: Sutlej Film Controversy पर Ravneet Singh Bittu की राय से क्यों इत्तेफाक नहीं रखते कई BJP Sikh Leaders?
आज लागू हुए समझौते के तहत, भारत के 99% टैरिफ लाइनों (उत्पादों की श्रेणियों) पर UK में बिना किसी ड्यूटी के व्यापार की सुविधा मिलेगी। इससे टेक्सटाइल, लेदर और फुटवियर से लेकर समुद्री उत्पादों, इंजीनियरिंग के सामान, केमिकल और प्रोसेस्ड फूड जैसे सेक्टर को फायदा होगा। यह ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन के सबसे अहम व्यापार समझौतों में से एक है, जिससे UK के बिज़नेस को दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में ज़्यादा पहुंच मिलेगी।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
अन्य न्यूज़














