झारखंड चुनाव: भाजपा का प्लान तैयार, 21 नवम्बर को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे अमित शाह

jharkhand-elections-bjp-s-plan-ready-amit-shah-will-address-two-election-meetings-on-november-21
[email protected] । Nov 18 2019 8:35PM

प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद 22 नवंबर को राज्य के दौरे पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आयेंगे।

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 नवंबर को राज्य के दौरे पर आएंगे और वह राज्य विधानसभा के प्रथम चरण के चुनावों में मनिका तथा लोहरदग्गा में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में विकास दिख रहा है, लोगों को भाजपा पर भरोसा है: जावडे़कर

प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद 22 नवंबर को राज्य के दौरे पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आयेंगे। भाजपा के मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने बताया कि अमित शाह 21 नवंबर को 11 बजे पूर्वाह्न मनिका में और 12 बजे अपराह्न लोहरदग्गा में चुनावी जनसभा

को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के साथ निकटता के कारण मुझे नहीं दिया गया टिकट: सरयू राय

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा 22 नवंबर को 11 बजे पूर्वाह्न लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दिन के एक बजे पलामू में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी 22 नवंबर को राज्य के चुनावी दौरे पर आयेंगे और वह दिन में 12 बजे बिश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वह शाम चार बजे रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़