इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 में मध्यप्रदेश रहा दूसरे स्थान पर

Smart city road
सुयश भट्ट । Jun 26 2021 9:32AM

इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरुस्कार मिला है। इस कांस्टेट में प्रदेश को 20 अवार्ड में 11 अवार्ड प्रदेश को मिले हैं।

भोपाल। स्मार्ट सिटी मिशन के 6 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल मीट के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 के परिणाम घोषित कर दिए। जिसमें एक बार फिर मध्यप्रदेश ने अपना परचम लहराया है। इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में  मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरुस्कार मिला है। इस कांस्टेट में प्रदेश को 20 अवार्ड में 11 अवार्ड प्रदेश को मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के फिर बिगड़े बोल, देशभक्त मानने से किया इनकार 

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्डस् कांटेस्ट-2020 में ओवरऑल इंदौर को प्रथम स्थान, प्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को 11 अवार्ड और राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी है। वहीं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरे स्टाफ की सराहना की है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने फूंका 2023 चुनाव के लिए शंखनाद,कहा- नई पीढ़ी के साथ विपक्ष पर करेंगे हमला

प्रोजेक्ट अवार्ड

बिल्ट एनवायर्नमेंट थीम –इंदौर को 56 दुकान प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्थान मिला.

सेनिटेशन थीम –इंदौर को तिरूपति शहर के साथ म्युनिसिपल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम थीम में प्रथम स्थान मिला।

कल्चर थीम –इंदौर को कन्ज़रवेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए प्रथम स्थान एवं ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इकॉनॉमी थीम –इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

अर्बन एनवायर्नमेंट थीम –भोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी के लिए प्रथम स्थान मिला।

इनोवेशन आइडिया अवार्ड थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

सिटी अवार्ड- राउंड वन सिटीज़ में इंदौर को प्रथम एवं जबलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राउंड 3 सिटीज़ में सागर को द्वितीय स्थान मिला।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़