छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार, चार युवक गिरफ्तार

Bilaspur rape

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में 20 से 21 वर्ष के चार युवकों-सूरज यादव, महेश पासी, सूरज सूर्यवंशी और दीपक केवट को गिरफ्तार किया गया है।

बिलासपुर (मप्र)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में 20 से 21 वर्ष के चार युवकों-सूरज यादव, महेश पासी, सूरज सूर्यवंशी और दीपक केवट को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र तथा राज्य सरकारों के साथ काम करने से बदलता है अधिकारियों का नजरिया: सूचना एवं प्रसारण सचिव

दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को जब लड़की मंदिर से अपने घर लौट रही थी तब चारों युवकों ने उसे घेर लिया और उसे सुनसान इलाके में ले गए। वहां दो युवकों ने लड़की से बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए।

इसे भी पढ़ें: देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 161.05 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई : सरकार

लड़की के घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजनों ने उसकी खोज शुरू की तब कुछ दूरी पर वह बदहवास हालत में दिखी। लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़