असम में रात्रिकालीन कर्फ्यू या लॉकडाउन लागू किए जाने की संभावना नहीं: स्वास्थ्य मंत्री

बीमारी की रोकथाम के लिए हमारी रणनीति तीन टी-जांच, संपर्कों का पता लगाना और निगरानी, पर ध्यान केंद्रित करने की है। सरमा ने कहा, बुधवार को करीब 18,000 नमूनों की जांच की गई। आज 35,000 जांच की जानी है।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में चुनाव खत्म होते ही सख्ती शुरू, 10 अप्रैल से फिर से लागू होंगी पाबंदियां
इसके बाद, जांच की रफ्तार को धीरे-धीरे बढ़ाते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रतिदिन एक लाख नमूनों का परीक्षण किया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच कई राज्यों ने रात्रिकालीन कर्फ्यू और लॉकडाउन लागू करना शुरू कर दिया है। सरमा ने कहा, करीब एक साल बाद हमने संक्रमण की दूसरी लहर देखी है और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज से कोविड-19 जांच में तेजी लाई जाएगी ताकि हम सुरक्षित तरीके से बिहू उत्सव (अप्रैल मध्य से) मना सकें। मंत्री ने कहा कि बिहू उत्सव मनाने को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी। असम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 195 नए मामले सामने आए थे, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,19,027 तक पहुंच गई।
अन्य न्यूज़















