बिना जांच कराए किसी यात्री का यूपी में प्रवेश नहीं, जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाए रफ्तार: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि दूसरे देशों और प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही बिना जांच किए किसी यात्री को बाहर न आने दिया जाए ।
बेहतरीन कोविड प्रबंधन से दूसरे देशों को अपना मुरीद बनाने वाली उत्तर प्रदेश सरकार अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान को लेकर सर्तकता बरत रही है। कई देशों में ओमीक्रान के बढ़ते मामलों के बीच सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश के सभी बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए हैं। सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक में मास्क को अनिवार्य करने और कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराने के आदेश जारी किए हैं।
इसे भी पढ़ें: मोदी-योगी पर अखिलेश का प्रहार, लोगों से कहा- फूल से खुशबू नहीं आती, साइकिल की रफ्तार बढ़ाना है
सीएम ने बैठक में कहा कि दूसरे देशों और प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही बिना जांच किए किसी यात्री को बाहर न आने दिया जाए । पहले चरण में इंटरस्टेट कनेक्टिविटी वाले बस स्टेशन पर जांच को तेज़ी से बढ़ाते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सीएम ने केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के आदेश दिए।
जीनोम सीक्वेंसिंग की बढ़ाए रफ्तारइसे भी पढ़ें: अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है... नारे के साथ सामने आए केशव प्रसाद मौर्य
525 ऑक्सीजन प्लांट हुए क्रियाशील
प्रदेश में अब तक 525 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं। सीएम ने नगर विकास और ग्राम्य विकास विभाग को स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अब पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से जागरूक करने की कवायद को शुरु किया जाएगा। वहीं, दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्धजनों से संपर्क कर प्राथमिकता पर उनका टीकाकरण कराया जाएगा।अन्य न्यूज़















