हर जरूरतमंद तक पहुंचने के लिए पंचायती ढांचे की है अहम भूमिका: राहुल गांधी

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोविड-19 विपदा में भी देश के हर ज़रूरतमंद तक पहुंचने के लिए पंचायती ढांचे की एक अहम भूमिका है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर शुक्रवार को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया और कहा कि मौजूदा कोरोना महामारी के समय लोगों की मदद करने में पंचायती ढांचे की अहम भूमिका है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश के सभी मुखिया,पंच व स्थानीय निकायों के सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंचायती राज दिवस पर PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की सीधी बात, जानें क्या कुछ कहा 

कांग्रेस नेता ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि स्थानीय स्वशासन के रचयिता राजीव गांधी दूरदर्शी थे। राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘कोविड-19 विपदा में भी देश के हर ज़रूरतमंद तक पहुंचने के लिए पंचायती ढांचे की एक अहम भूमिका है।’’ गौरतलब है कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए ही देश में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत हुई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़