राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में राज्य की रैंकिंग पर चुप क्यों हैं पंजाब के मुख्यमंत्री मान : कांग्रेस

Mann
ani

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्र द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई ना देकर चुप्पी साधने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।

चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्र द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई ना देकर चुप्पी साधने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। एनएएस-2021 की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: भारत में भविष्य में महाचक्रवातों का ज्यादा विनाशकारी प्रभाव हो सकता है : अध्ययन

सर्वे में पंजाब को कक्षा तीन, पांच, आठ में सभी विषयों में पहला स्थान और 10वीं में गणित में पहला स्थान मिला है। एनएएस केन्द्र ने 12 नवंबर, 2021 को कराया था। एनएएस छात्रों की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया जाने वाला सर्वेक्षण है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस ने वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया, एएसआई समेत तीन लोग गिरफ्तार

वडिंग ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई नहीं देने पर मुख्यमंत्री मान की खिंचाई की। वडिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी पंजाबियों के लिए गर्व के इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की चुप्पी पर मुझे आश्चर्य हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार बहरी हो गयी है और उसे दिल्ली मॉडल के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिसे पंजाब ने बहुत पीछे छोड़ दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़