Fuel Price की आग से हिला Aviation Sector! Air India ने 22% तो IndiGo ने भी घटाईं Flights
एयरलाइन ने कहा कि यह कदम इसी तीन महीने की अवधि के दौरान चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कटौती करने के अपने पहले के निर्णय के बाद उठाया गया है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि जून से अगस्त 2026 के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले से घोषित समायोजनों के क्रम में, हमने इसी अवधि के दौरान कुछ घरेलू मार्गों पर अस्थायी रूप से परिचालन को तर्कसंगत बनाया है, जिसके तहत चुनिंदा मार्गों पर उड़ानों की संख्या में कमी की गई है।



























































