West Asia टेंशन और FIIs की बिकवाली की दोहरी मार, Share Market में बड़ी गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के दोहरे दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव दिखा, जिससे निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। बाजार की आगे की दिशा वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी।



























































