Air India की San Francisco फ्लाइट में बड़ी खराबी, 8 घंटे हवा में रहने के बाद वापस Delhi लौटी
एयरलाइन ने बताया, "27 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI173 तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार दिल्ली लौट आई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। तीन घंटे से अधिक समय तक चीनी हवाई क्षेत्र में रहने के बाद विमान ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर वापस लौटना शुरू कर दिया।



























































