Bharat Connect का बड़ा Milestone, 10 लाख E-Challan से हुआ ₹60 करोड़ का Digital कलेक्शन
कंपनी के अनुसार, भारत कनेक्ट के माध्यम से ई-चालान भुगतान वर्तमान में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में शुरू हो चुके हैं। कंपनी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को "एक सुरक्षित, अंतरसंचालनीय और सुलभ प्लेटफॉर्म के माध्यम से यातायात चालान को आसानी से देखने और भुगतान करने" की सुविधा देता है।



























































