Future Deal केस में Amazon की बड़ी जीत, Supreme Court ने खारिज किया CCI का 202 करोड़ का जुर्माना।
सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के फ्यूचर कूपन्स सौदे में अमेजन पर लगे 202 करोड़ रुपये के सीसीआई जुर्माने को रद्द कर दिया है। आयोग का आरोप था कि अमेजन ने फ्यूचर रिटेल में अप्रत्यक्ष नियंत्रण हासिल करने के लिए जानकारी छिपाई थी। एनसीएलएटी के फैसले को पलटता यह निर्णय, प्रतिस्पर्धा कानून से जुड़े बड़े कारोबारी अधिग्रहण मामलों में एक महत्वपूर्ण नजीर बन सकता है।



























































