CM Vijay ने Delhi में PM Modi से की मुलाकात, Tamil Nadu के विकास एजेंडे पर चर्चा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी पहली दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता और मेकेदातु जैसे अंतर-राज्यीय मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। विजय केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं से भी मिलेंगे, जिससे केंद्र-राज्य संबंधों और राजनीतिक गठबंधन पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।



























































