Uphaar Cinema अग्निकांड के मुआवजे पर टैक्स छूट का विवाद, Ansal को Delhi High Court का नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने उपहार सिनेमा अग्निकांड से जुड़े मुआवजे और कानूनी खर्चों में कर छूट के मामले में अंसल थिएटर्स को नोटिस जारी किया है। आयकर विभाग ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसने कंपनी के कटौती दावे को आंशिक रूप से स्वीकार किया था। मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी 2027 को होगी।



























































