Varunastra और GSAT-7C से बढ़ेगी सैन्य ताकत, एंटी-सबमरीन व संचार क्षमता के लिए 4,106 करोड़ का करार
रक्षा मंत्रालय ने सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगभग 4,106 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारतीय वायुसेना के संचार तंत्र हेतु जीएसएटी-7सी उपग्रह और नौसेना के लिए स्वदेशी वरुणास्त्र टॉरपीडो खरीदे जाएंगे। यह पहल मेक-इन-इंडिया के तहत सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों और रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करेगी।



























































