SC Notice के बाद BJP का सीधा वार: Rahul Gandhi अब अराजकता के प्रतीक बन चुके हैं
भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उन्हें अराजकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि न्यायपालिका को डराया नहीं जा सकता। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नोटिस भी जारी किया है।



























































