अस्पताल में Doctors पर बरसाए थप्पड़, CCTV फुटेज Viral होने के बाद Shiv Sena पार्षद गिरफ्तार
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह घटना तब शुरू हुई जब एक महिला का सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चा हुआ। डॉक्टरों ने पाया कि नवजात शिशु को खास इलाज की ज़रूरत थी क्योंकि गर्भनाल बच्चे के गले में दो बार लिपटी हुई थी। हालांकि, प्रशासन ने बताया कि अस्पताल का नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) भरा हुआ था, इसलिए बच्चे को भर्ती करना मुमकिन नहीं था।



























































