मैंने Police पर भरोसा किया, उन्होंने ही..., CM Vijay ने Karur त्रासदी के घाव को किया याद, बोले- यह दर्द कभी नहीं भूलेंगे
मुख्यमंत्री विजय ने करूर भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी भूमिका का बचाव किया और स्पष्ट किया कि उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस पर भरोसा किया था। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें ही दोषी ठहराया गया, जबकि भीड़ प्रबंधन पुलिस की जिम्मेदारी थी। विजय ने पिछली DMK सरकार पर तीखा हमला बोला और पुलिस पर दोष दूसरों पर मढ़ने का 'नाटक' करने का आरोप लगाया।



























































