Ex Army Chief General Naravane का बड़ा खुलासा, 'LAC गतिरोध के दौरान सेना को मिली थी पूरी छूट, राजनीति से रहें दूर'
पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी अप्रकाशित आत्मकथा को लेकर मचे सियासी घमासान पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि 2020 के भारत-चीन गतिरोध के दौरान सरकार ने सेना को 'अकेला' छोड़ दिया था।



























































