अब हाईवे बनेगा रनवे! Purvanchal Expressway पर IAF की Emergency Landing, दिखी गजब की तैयारी
भारतीय वायु सेना ने सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुखोई-30 और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ एक बड़ा दिन-रात अभ्यास किया, जिसमें आपातकालीन लैंडिंग और टेक-ऑफ का प्रदर्शन हुआ। इस अभ्यास ने किसी भी परिस्थिति में पारंपरिक रनवे के बिना संचालन करने की वायु सेना की रणनीतिक क्षमता और परिचालन तत्परता को सिद्ध किया।



























































