J&K में आतंक पर ऐसा चौतरफा प्रहार पहले नहीं देखा होगा, मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दिखा रही है कमाल
पुंछ जिले के सीमावर्ती सावजियान सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाकर उसे पूरी तरह तबाह कर दिया है। पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने से जनरल पर्पज मशीन गन के 246 कारतूस बरामद किए गए।



























































