PM Modi का Mamata Banerjee पर सीधा वार, 'मां, माटी, मानुष' नारे को बताया सबसे बड़ा धोखा
पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाते हुए ममता सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने 'मां-माटी-मानुष' नारे को विश्वासघात करार दिया। बीजेपी की रणनीति संदेशखाली जैसे मामलों के जरिए टीएमसी के मजबूत महिला वोट बैंक को कमजोर करना है, जिसे ममता ने कल्याणकारी योजनाओं से साध रखा है।



























































