Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप
जयप्रकाश एसोसिएट्स दिवालिया मामले में बोली प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे हैं। कर्जदाताओं की समिति ने वेदांता पर जानकारी लीक होने के बाद अपनी बोली में अचानक सुधार करने का आरोप लगाया है। वहीं, वेदांता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अडानी एंटरप्राइजेज को विजेता घोषित करने के फैसले को चुनौती दी है, जिससे समाधान प्रक्रिया में नया मोड़ आ गया है।



























































