बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं! दिल्ली में 108 सरकारी स्कूल की इमारतें 'असुरक्षित' घोषित, 7 जल्द की जाएंगी जमींदोज
शिक्षा विभाग सभी स्कूल इमारतों की डिजिटल प्रोफाइलिंग करेगा, जिसमें ढांचे की मजबूती, आग से सुरक्षा और सुरक्षा के अन्य मानकों की जांच की जाएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) मौजूदा स्कूल इमारतों की सुरक्षा जांच और लागत का आकलन करेगा।



























































