Maharashtra Politics | उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर बड़ा 'कानूनी सर्जिकल स्ट्राइक', 6 बागी सांसदों की घेराबंदी पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत!
शिवसेना (उबाठा) ने अपने छह बागी लोकसभा सदस्यों को कानूनी नोटिस भेजा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल ने कहा है कि उसका विरोधी शिंदे गुट के साथ विलय कानूनन संभव नहीं है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दल के इस कदम को पूरी तरह बेअसर बताते हुए खारिज कर दिया है।



























































